फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strike

समिति ने सौंपी रिपोर्ट, सोमवार को बनेगी रणनीति

Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
strike
छिबरामऊ। वकील संजय शाक्य की जमीन पर विवाद को लेकर चल रही हड़ताल शनिवार को 15 वें दिन भी जारी रही। न्यायालयों में कार्य न होने से वादकारी भटकते रहे। हालांकि शाम को जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को रणनीति बनेगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजीत यादव ने बताया कि संजय शाक्य प्रकरण की जांच के लिए वकीलों की समिति बनाई गई थी। शाम को समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पंद्रह जनवरी से शुरू हुई वकीलों की हड़ताल से न्यायालयों में कार्य नहीं हो रहा है। रजिस्ट्री दफ्तर का कार्य भी पूरी तरह ठप है। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं न्यायालयों में कार्य न होने से हर रोज वादकारी मायूस होकर लौट जाते हैं। तारीख पर तारीख मिलने से इनमें आक्रोश बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed