फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Streetlights are out of order in Rania, causing fear of accidents at night.

Kanpur News: रनियां में स्ट्रीट लाइटें ठप, रात में रहता हादसे का डर

Mon, 27 Apr 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Streetlights are out of order in Rania, causing fear of accidents at night.
रनियां। नगर के रास्तों को दूधिया रोशन करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी लेकिन देखरेख नहीं की गई। इससे कुछ जगहों की लाइटें काफी दिनों से बंद हैं। कुछ स्ट्रीट लाइटों के पोल भी उखड़ गए है। रात में अंधाकुप होने से आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन


नगर पंचायत में वर्ष 2024 में 409 स्ट्रीट लाइटें कटका मार्ग, रनियां बाजार मार्ग, सरवनखेड़ा मार्ग, जरिहा मार्ग, रनियां मार्ग व विसायकपुर में सड़क किनारे लगवाई गई थीं। इससे मार्गों पर रोशनी होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत हो गई थी। एक वर्ष बाद जगह जगह स्ट्रीट लाइटें बंद होना शुरू हो गया। बारिश में स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट से चिपक कर एक सांड़ की मौत हो गई। इसके बाद ऐहतियातन सभी स्ट्रीट लाइटों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद बीते साल अक्तूबर में दिवाली के समय कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइन पोल के बिजली कनेक्शन ठीक कराकर लाइटें जलाई गई। मौजूदा समय में सरवनखेड़ा मार्ग और रनियां बाजार मार्ग की करीब 200 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इन मार्गों से होकर निकलने वाले बाइक, साइकिल सवार और पैदल राहगीरों को रात में अंधेरा होने पर परेशानी होती है। लोगों ने स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है। ईओ मनीष राय ने बताया कि कुछ जगहों की लाइटें जल रही है। कुछ लाइटें बिजली निगम कर्मियों के कनेक्शन न जोड़ने की वजह से बंद पड़ी है। जल्द ही इन्हें ठीक कराकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed