{"_id":"6aece0c8c1b2527faf06b340","slug":"stray-cattle-roaming-the-fields-after-the-cowshed-was-closed-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151682-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोशाला बंद होने के बाद खेतों में घूम रहे छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोशाला बंद होने के बाद खेतों में घूम रहे छुट्टा मवेशी
Fri, 06 Nov 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। नुनारी बुजुर्ग गांव में छुट्टा मवेशियों का झुंड किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिन-रात रखवाली करने के बावजूद किसान अपनी फसलें बचाने में नाकाम हो रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान रवि यादव, शिवाजी और बाबू सिंह ने बताया कि गांव में सैकड़ों छुट्टा मवेशी खेतों में घूम रहे हैं। गांव में संचालित गोशाला को मवेशियों की संख्या 50 से कम होने का हवाला देकर बंद कर दिया गया था। इसके बाद वहां संरक्षित मवेशी खुले में घूमने लगे और अब खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। झुंड में आने वाले मवेशियों को भगाना भी किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। कई बार ग्राम प्रधान मुलायम सिंह व पंचायत सचिव शिवम अग्नहोत्री से समस्या को अवगत कराया परंतु समस्या का निदान नहीं हो सका।
इस संबंध में एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से पहले इस समस्या की जानकारी नहीं दी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जल्द ही टीम लगाकर मवेशियों को पकड़वाया जाएगा। उन्हें नजदीकी गोशाला या नंदीशाला में संरक्षित कराया जाएगा।