{"_id":"5810fe1b4f1c1b994fbc3711","slug":"stray-animals-on-passers-attack-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों का राहगीरों पर ‘अटैक’, मची भगदड़, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों का राहगीरों पर ‘अटैक’, मची भगदड़, कई घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
आवारा जानवर आपस में भिड़ गए, जिससे भगदड़ मच गई
बुधवार को कानपुर के शिवाला में आवारा जानवरों का अचानक राहगीरों पर ‘अटैक’ हो गया। इससे कई लोग घायल हो गए। सांड़, गायों के हमले में कई महिलाएं जख्मी हो गईं। इस अतिव्यस्ततम मार्केट में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने नगर आयुक्त से इस मार्केट में अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ने की मांग की है।
शिवाला बाजार मेनगेट के पास दोपहर में सांड़ और गाय आपस में भिड़ गए। उनकी चपेट में आने से कई महिलाएं जख्मी हो गईं। दुकानदारों ने वहां से छुट्टा जानवरों को भगाया। इसके बाद छुट्टा जानवर भूसे के गोदाम के पास आपस में लड़ने लगे। वहां भी कई महिलाएं चपेट में आईं। इससे पहले छुट्टा जानवरों के हमले में रतन लाल नगर में एक मेधावी छात्र और दो अलग - अलग स्थानों पर दो अन्य की मौत हो चुकी है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने इसकी जानकारी से इनकार किया। कहा कि 27 अक्तूबर को शिवाला में छुट्टा जानवर पकड़े जाएंगे।