{"_id":"6ab19f13db9a9624880cb021","slug":"storms-and-rain-expected-between-september-24-and-27-monsoon-to-withdraw-on-october-3-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1658209-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-पानी, तीन अक्तूबर को लौटेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 24 से 27 सितंबर के बीच आंधी-पानी, तीन अक्तूबर को लौटेगा मानसून
विज्ञापन
कानपुर। मौसम विज्ञान केंद्र ने कानपुर परिक्षेत्र से तीन अक्तूबर को मानसून लौटने की औसत सामान्य तिथि घोषित कर दी है। इस तरह मानसून 13 दिन देर से कानपुर परिक्षेत्र से वापसी करेगा लेकिन इसके पहले झमाझम बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात अर्णब का प्रभाव 24 से 27 सितंबर के बीच परिक्षेत्र में पहुंचने का पूर्वानुमान है। इससे आंधी और तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जिलों से मानसून लौटने की औसत सामान्य तिथि घोषित की है। इसमें लखनऊ और कानपुर से तीन अक्तूबर को मानसून की वापसी का अनुमान है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के हिस्सों से सोमवार को ही मानसून वापसी की घोषणा कर दी गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से 24 से 27 सितंबर के बीच मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
उन्होंने बताया कि चक्रवात अर्णब का प्रदेश और कानपुर पर कोई सीधा खतरा नहीं है। लेकिन विभाग ने इस दौरान कानपुर सहित पूरे यूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से 25 सितंबर को कानपुर में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की आशंका है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने चक्रवात को दिया अर्णब नाम
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का नाम अर्णब बांग्लादेश ने तय किया दिया है। यह सिस्टम 22 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन या गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। अगले तीन से पांच दिनों के दौरान इसके और अधिक गंभीर होने की संभावना है। 23 सितंबर से तटीय इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर इस संभावित चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। इसका सटीक मार्ग और तीव्रता अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसके प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।