फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   store burned whole night

धू धू कर पूरी रात जलती रही दुकान, सुबह नजारा देख सहम उठे लोग

Thu, 15 Dec 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
store burned whole night
डेमो
औरैया के दिबियापुर इलाके में मोबाइल व घड़ी विक्रेता की एक दुकान धू धू कर पूरी रात जलती रही लेकिन किसी की इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह पांच बजे टहलने निकले एक स्थानीय युवक ने शटर से भयंकर धुआ उठते देखा तो आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


व्यक्ति दुकान मालिक को पहले से जानता था। उसने फौरन दुकान विक्रेता को खबर दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन किया। लेकिन वहां से कोई जवाब न मिला तो पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फौरन फायर ब्रिगेड बुलवाई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर अज्ञात कारणों से मोबाइल व घड़ी विक्रेता गोविंद पाठक की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार तड़के जानकारी मिलने पर दुकान विक्रेता गोविंद पाठक मौके पर पहुंचे। लगभग 20 लाख का सामान खाक होने की अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयंकर आग की लपटों पर काबू पाने में फायर ब्रिग्रेड कर्मियों को 2 घंटे का वक्त लगा। यदि थोड़ी सी भी देरी हुई होती तो आग और फैल सकती थी जिससे बाजार की अन्य दुकाने को भी नुकसान हो सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed