फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stop releasing water in Kharja Bamba, danger of crop rot due to waterlogging

खारजा बंबा में पानी छोड़ना बंद, जलभराव से फसल सड़ने का खतरा

Sat, 05 Feb 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Stop releasing water in Kharja Bamba, danger of crop rot due to waterlogging
गदनपुर गांव में जलमग्न फसल से पानी निकालने का प्रयास करता किसान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खारजा बंबा में पानी ओवर फ्लो होने से गुरुवार को तीन गांवों के 50 किसानों की करीब सौ बीघा गेहूं, सरसों व चने की फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों से शिकायत की तो रात में नहर से बंबा में पानी रोका गया। शुक्रवार को पूरे दिन किसान खेत से पानी निकालने का जतन करते रहे। अब प्रभावित किसानों ने मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

रामगंगा नहर में क्षमता से अधिक पानी होने पर खारजा बंबा में छोड़ने की व्यवस्था है। सिंचाई विभाग ने खारजा बंबा की अर्से से सफाई नहीं कराई है। इधर नहर में पूरी क्षमता से पानी आने पर अफसरों ने खारजा बंबा में बुधवार रात पानी छुड़वा दिया।
विज्ञापन

गदनपुर, गुटैहा व लक्ष्मणपुर के किसान गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे तो गेहूं, सरसों व चने की फसल जलमग्न देखकर सन्न रह गए। गदनपुर के प्रधान हरनाम सिंह ने गुरुवार शाम को इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अफसरों से ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात में पानी रोका गया। वहीं, फसलों में पानी भरा हुआ है। सबसे अधिक गदनपुर गंाव के किसानों की फसल जलमग्न हुई है। किसानों ने फसल सड़ने की आशंका जताई है और विभागीय अधिकारियों से नुकसान पर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

खारजा बंबा ओवर फ्लो होने से फसल जलमग्न होने की जानकारी मिली है। सर्वे कराया जाएगा। किसान बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को अवगत करा दें। इसमें नुकसान के अनुसार मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। - विनोद कुमार यादव, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed