फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stoning on roadways bus in hardoi

बरात में शामिल बच्चा अचानक बस के सामने आया, चालक की सूझबूझ से बचा, फिर भी गुस्से का हुआ शिकार 

Mon, 20 May 2019 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 May 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
stoning on roadways bus in hardoi
बरातियों ने बस पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर से हरदोई आ रही रोडवेज बस के चालक ने रविवार की देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में सूझबूझ दिखा बस के सामने आए बच्चे को बचा, इसके बावजूद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने रोडवेज बस चालक की तहरीर पर एक नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीतापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर रविवार रात साढ़े दस बजे हरदोई जा रही थी।
विज्ञापन


 

बरात में शामिल लोगों ने एक युवक के साथ मिलकर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी

रास्ते में ओवरब्रिज के पास महोलिया शिवपार में एक बरात जा रही थी। बरात में शामिल बच्चा अचानक सड़क की ओर भागा तो चालक ने बस रोक दी। बच्चा तो बच गया लेकिन घटना के बाद बरात में शामिल लोगों ने एक युवक के साथ मिलकर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

बस पर ईंट पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे भी चलाए। इसमें बस के शीशे टूट गए। इस दौरान कुछ लोग बस में आग लगाने का प्रयास करने लगे तो चालक पातीराम ने सूचना यूपी-100 को दी। देहात कोतवाली के कोतवाल महेश चंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बरात में शामिल लोग भाग गए।

लोगों से पूछताछ के बाद चालक ने महोलिया निवासी विकास और उसके 50 अज्ञात साथियों के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जल्द ही रिमांड पर लेकर घटना में शामिल और लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed