{"_id":"5f3824118ebc3e3ced200911","slug":"stones-on-bjp-block-chief-s-brother-at-police-station-gate-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: थाने में भाजपा नेता पर पथराव, रिश्तेदार घायल, दो होमगार्ड समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: थाने में भाजपा नेता पर पथराव, रिश्तेदार घायल, दो होमगार्ड समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Aug 2020 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के भाई पर थाने के गेट पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पुल पर शुक्रवार रात होमगार्ड से हुए विवाद के बाद पुलिस के बुलाने पर थाने पहुंचे टोडरपुर ब्लाक प्रमुख के भाई भाजपा नेता और उनके साथियों पर पथराव कर दिया गया। भाजपा नेता और उनके सहयोगियों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामले में दो होमगार्ड समेत चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी रामबाबू त्रिवेदी टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख हैं।
उनके छोटे भाई श्याम बाबू त्रिवेदी भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य हैं और ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि भी हैं। श्याम बाबू का पेट्रोल पंप बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर पुल के निकट है। सैदपुर में नए पुल का निर्माण चल रहा है।

इसके कारण यहां जाम लग जाता है। शुक्रवार रात भाजपा नेता श्याम बाबू त्रिवेदी अपनी कार से पेट्रोल पंप से गांव जा रहे थे। जाम लगे होने के कारण श्याम बाबू किसी तरह कार निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसको लेकर उनके चालक की बहस ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड यदुवीर सिंह और राजकुमार से होने लगी।
भाजपा नेता के कुछ समर्थक और रिश्तेदार पीछे बाइक से भी आ रहे थे। इन लोगों का भी विवाद होमगार्ड से हुआ। भाजपा नेता का कहना है कि जब वह घर पहुंच गए तो बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा और एसआई कप्तान सिंह ने उन्हें कई बार फोन कर थाने आने और सुलह समझौता कराने की बात कही।
इस पर भाजपा नेता रिश्तेदारों के साथ कार से थाने पहुंच गए। थाने पहुंचते ही उन पर होमगार्ड यदुवीर सिंह, उसके पुत्र रघुराज प्रताप, होमगार्ड राजकुमार, रणजीत आदि ने साथियों के साथ पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने से अफरा तफरी मच गई।

पथराव में भाजपा नेता के करीबी रिश्तेदार ऋषिकांत निवासी असगरपुर घायल हो गए। पथराव में भाजपा नेता की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। अफरा तफरी के बीच श्याम बाबू और उनके साथियों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अन्य लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ आदि मौके पर पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने श्याम बाबू के पेट्रोल पंप के मुनीम मनीष दीक्षित की तहरीर पर चार लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
घटना से एसपी नाराज
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एसपी अमित कुमार भाजपा नेता पर थाने के अंदर ही पथराव होने की घटना से खासे नाराज हैं। दरअसल कहीं न कहंी थाना पुलिस से बड़ी चूक हुई है। जब भाजपा नेता को थाने बुलाया गया था तो पुलिस को उनकी सुरक्षा का भी इंतजाम रखना चाहिए था। थाने में घुसते ही उन पर पथराव हो गया। भाजपा नेता ने पुलिस के आलाधिकारियों को दिए अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि उन पर पथराव होता रहा और प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी तमाशबीनों की तरह खड़े रहे।