फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   stone pelting in two sides regarding money transaction in Auraiya, girls were also assaulted, police caught the accused

Auraiya News: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव, लड़कियों के साथ भी मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 06:22 PM IST
सार

सहायल थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। 

विज्ञापन
stone pelting in two sides regarding money transaction in Auraiya, girls were also assaulted, police caught the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के करचला गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में मंगलवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने लड़कियों के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एक युवक को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन

वहीं,पकड़े युवक चेतराम ने बताया कि गांव की दो बहनों ने जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा अपने नाम करा लिया है। अब बैनामा के बाद टरका रही हैं। मंगलवार सुबह पैसा मांगने के लिए उनके घर गया था। पैसे मांगने पर दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाने लगीं। बता दें कि बहनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि चेतराम ने मारपीट कर पथराव किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका गांव का युवक चेतराम आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। थाने के एसआई रमाकांत तिवारी ने बताया कि जमीन के विवाद में झगड़ा हुआ। वीडियो में मारपीट करते नजर आ रहे युवक का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed