फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stone pelting and firing among neighbors in dispute over connection of sewerage line, one died, seven injured

Kanpur: सीवरेज लाइन जोड़ने के विवाद में पड़ोसियों में पथराव व फायरिंग, एक की मौत, सात घायल

Mon, 10 Jul 2023 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 02:48 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में सीवरेज पाइप लाइन डालने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Stone pelting and firing among neighbors in dispute over connection of sewerage line, one died, seven injured
कांशीराम अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी पटेल नगर स्थित कच्ची बस्ती में सोमवार को सीवरेज पाइप लाइन डालने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट व पथराव हो गया। इसी बीच एक पड़ोसी ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे सड़क पर जा रहे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं घटना में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों और मृतक के शव को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। जहां पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जीटी रोड जाम करने की कोशिश की गई। पटेल नगर कच्ची बस्ती निवासी प्रदीप सोनी के अनुसार वह अपने शौंचालय की पाइप लाइन सड़क के चैंबर से जुड़वाना चाहते हैं। लेकिन पड़ोसी शिव सागर शुक्ला इसका विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर उनके बीच करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। प्रदीप ने बताया कि पुलिस से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। पुलिस उन्हें हमेशा टरकाती रही। प्रदीप ने बताया कि सोमवार को वह क्षेत्रीय पार्षद नरोत्तम कुमार से बात करने के बाद पाइप लाइन डलवाने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन

उनके साथ इलाके के आदम और मुजीबुर्रहमान भी सड़क खुदाई कर रहे थे। तभी शिव सागर बाहर निकले और गाली गलौज करते हुए पत्थर चलाने लगे। इस पर एक पत्थर प्रदीप के सिर पर लग गया। इसके बाद प्रदीप और शिव सागर में मारपीट होने लगी। तभी प्रदीप की बहन खुशबू बीच बचाव करने पहुंची तो शिव सागर ने उसे भी मारा। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।

विज्ञापन

शिव सागर ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे रास्ते से ई रिक्शा लेकर जा रहे इलाके के संदीप विश्वकर्मा के गोली लगने से उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक समेत घायल प्रदीप, अदनान, मुजीबुर्रहमान, खुशबू आदि को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। जहां पर मृतक के परिजन समेत प्रदीप के घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव से परिजनों की बहस व हाथापाई भी हुई। मौके पर डीसीपी पूर्वी शिवाजी समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस अभी भी परिजनों को समझाकर शांत कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed