{"_id":"5fd75ef4348be73cf675be6f","slug":"stone-pelted-on-police-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव, 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 14 Dec 2020 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के चौराचांदपुर में छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर रविवार रात पथराव कर दिया गया। कई लोगों ने पुलिस के सामने असलहा लहराए। पुलिस ने 10 को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव और हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर गांव में रविवार को मड़हरपुर निवासी नूर आलम, जलालुद्दीन, इनायतपुर निवासी अंकित और ठठिया निवासी जयचंद ने किशोरी से छेड़खानी कर दी थी। सूचना पर कोतवाल विकास राय के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची।
इस दौरान आरोपियों ने गांव के लोगों को फोन कर बुला लिया। आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर पथराव कर दिया। इन्होंने पुलिस टीम के सामने असलहा भी लहराए। इसके बाद कोतवाल विकास राय ने नूर आलम, शमसुद्दीन, हसरुद्दीन, जमालुद्दीन, अमरुद्दीन, मोहसिन खान, मुन्ना खां, जुम्मन खान निवासी मड़हरपुर, अंकित दोहरे इनायतपुर, ठठिया निवासी जयचंद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि नूर आलम, शमसुुद्दीन, हसरुद्दीन, जमालुद्दीन, अमरुद्दीन और मोहसिन खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।