{"_id":"59551f744f1c1bea318b47b7","slug":"stolen-truck-recovered-mysteriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुआ ट्रक रहस्यमय तरीके से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुआ ट्रक रहस्यमय तरीके से बरामद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:33 AM IST
सार
चालक ने 25 हजार रुपये गायब होना बताया
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र की सरिया फैक्ट्री से चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी किए ट्रक को पुलिस ने रहस्यमय तरीके से बरामद कर लिया है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
औंग थाना क्षेत्र में चौडगरा स्थित फैक्ट्री में चालक राकेश कुमार ट्रक लेकर सरिया लोड करने गया था। वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक में सो गया। उसे बेहोश कर बदमाश ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रक मालिक राजकुमार सिंह निवासी शेरपुर, रनिया, कानपुर की तहरीर पर चालक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसओ अनूप सिंह ने एक टीम कानपुर ट्रक की तलाश में भेजी। कोयला नगर कबाड़ी मार्केट के पास ट्रक खड़ा मिला। ट्रक को काटकर बेचने की कोशिश चल रही थी। एसओ का कहना है कि चालक और मालिक दोनों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखाने के कुछ घंटे बाद मालिक ने ही ट्रक का सुराग लगाया था। उनकी निशानदेही पर ट्रक बरामद हुआ है।