फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stock market booms, investors' portfolios increase by Rs 3,000 crore

Kanpur News: दौड़ा शेयर बाजार, निवेशकों के पोर्टफोलियो में 3,000 करोड़ की वृद्धि

Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Stock market booms, investors' portfolios increase by Rs 3,000 crore
कानपुर। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बादल छंटने के बाद शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखा गया। सोमवार रात हुई इस घोषणा का असर मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही दिखने लगा। निफ्टी करीब 1200 अंक और सेंसेक्स 4000 अंक ऊपर खुला। निवेशकों और शहर के शेयर ब्रोकर्स के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। सेंसेक्स ने 85,871.73 और निफ्टी ने 26,341.20 का उच्चतम स्तर छुआ। इस कारण निवेशकों के पोर्टफोलियो में तीन हजार करोड़ की वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में यह तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही बल्कि मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में भी व्यापक खरीदारी हुई। इस चौतरफा खरीदारी का सकारात्मक प्रभाव म्यूचुअल फंडों और यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) पर भी स्वाभाविक रूप से पड़ेगा। केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि टैरिफ में कमी से फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों को सीधा लाभ होने की उम्मीद है। झींगा और सीफूड निर्यात को भी नई गति मिलेगी। टेक्सटाइल, ऑटो और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों के लिए यह डील नए ऑर्डर और बेहतर निर्यात के अवसर पैदा कर सकती है। कैपिटल गुड्स और डिफेंस सेक्टर के लिए भी यह समझौता दीर्घकालिक रूप से सकारात्मक माना जा रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मजबूत होने से आईटी सेक्टर को भी लाभ मिलना तय है। बजट के बाद यह ट्रेड डील बाजार में नई ऊर्जा भरेगी और आने वाले समय में निवेशकों का भरोसा और मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन


फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए चुनौती

इस ऐतिहासिक तेजी से सभी ट्रेडर और निवेशक लाभ में नहीं हैं। जिन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन में शॉर्ट पोजीशन ले रखी थी, उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। यदि समय रहते सौदे नहीं काटे गए तो बाजार में वृद्धि के साथ उनका नुकसान भी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed