फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stirred in mining department due to cbi

सीबीआई की हरकत से खनन विभाग में हड़कंप

Sat, 08 Apr 2017 01:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 01:12 AM IST
सार

- 2012 से अब तक के पट्टों की जानकारी जुटा रही एजेंसी
- खनन स्थलों पर पहुंचे अधिकारी, वहां का वीडियो भी बनाया

विज्ञापन
stirred in mining department due to cbi
डेमो

विस्तार

हमीरपुर में मौरंग खनन की जांच में जुटी सीबीआई के अधिकारी शुक्रवार को अकेले ही कुछ खनन स्थलों पर पहुंचे और मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। सीबीआई की गोपनीय जांच से पट्टाधारकोें व खनिज विभाग में हड़कंप है। 

विज्ञापन


बता दें कि 2012 से अब तक हुए खनन की जांच सीबीआई कोर्ट के आदेश पर कर रही है। जिले में 49 पट्टे विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। सीबीआई के सीओ रैंक का एक अधिकारी पिछले चार दिनों से मुख्यालय के मौदहा बांध स्थित डाकबंगले में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीबीआई अफसर ने खनन स्थलों पर अकेले जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है और मोबाइल से वीडियो बनाया है। खनिज विभाग से अभिलेखों को खंगालने के बाद कुछ अभिलेखों को भी अपने कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के अन्य अधिकारी नहीं दिखे 
खनिज विभाग के अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2012 से अब तक जारी किए गए  पट्टों की ही जांच सीबीआई द्वारा की जानी है। उनका कहना है कि शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचने वाली मुख्य टीम अभी तक नहीं आई है। मुख्य टीम ही मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed