{"_id":"68506516388d3738370724b4","slug":"sticks-were-used-for-plucking-mangoes-four-people-including-a-woman-were-injured-etawa-news-c-216-1-etw1005-126811-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आम तोड़ने पर चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आम तोड़ने पर चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
बकेवर। गोपियापुर गांव में सोमवार सुबह साझेदारी के आम के पेड़ से कच्चे आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी अजय कुमार गांव में साझेदारी में आम का बाग लिए हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजय कुमार व उनका पुत्र विकास कच्चे आम तोड़ रहे थे। उसी समय शिवराम व उनकी मां वहां पहुंच गई और विरोध करने लगे। विवाद की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों व साथियों को हुई तो वे हाथों में लाठी डंडों लेकर बाग में पहुंच गए।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के मारपीट शुरू हो गई। इसमें पहले पक्ष से अजय कुमार व उनका पुत्र विकास कुमार जबकि दूसरे पक्ष से शिवराम व उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने विकास कुमार के प्रार्थना पत्र पर राजकिशोर, सोनू व सोनू की पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज की। इसी तरह दूसरे पक्ष से राजकिशोर की शिकायत पर अजय कुमार, विकास कुमार, पत्नी मधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।