फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   STF and Narcotics Control Bureau caught ganja worth 60 lakh

एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय तस्करों के पास मिला 60 लाख का गांजा

Mon, 17 Dec 2018 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
STF and Narcotics Control Bureau caught ganja worth 60 lakh
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सोमवार को गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। सैफई मार्ग पर चली कार्रवाई में टीम ने तस्करों की ट्रक से 660 किलो गांजा भी बरामद किया। इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर जिस कार पर थे, टीम ने उसे भी कब्जे में लेकर तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ को कुछ दिनों से उड़ीसा, असम, बिहार आदि राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिल रही थी। गिरोह की धरपकड़ के लिए एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने टीमें बनाई थीं। जल्द ही आगरा एसटीएफ को सफलता मिली। सूचना मिली कि एक ट्रक में लाखों की कीमत का गांजा इलाहाबाद से इटावा की ओर आ रहा है।
विज्ञापन

पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा...

एसटीएफ आगरा के सीओ श्यामकांत और इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के नेतृत्व में टीम ने वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफई रोड पर ट्रक का पीछा किया। निर्माणाधीन पुल के समीप पहुंचने पर दूसरी ओर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोनल यूनिट लखनऊ की टीम भी आ गई। दोनों टीमों ने ट्रक को रोका और तलाशी ली। ट्रक में बोरों में भरा गांजा बरामद हुआ। उधर, ट्रक के रुकते ही पीछे आ रही कार भी वहीं आकर रुकी। एसटीएफ ने कार में बैठे लोगों को भी दबोच लिया। 

कार और ट्रक से पकड़े जाने वालों में ट्रक मालिक विनय कुमार उर्फ भूरे पुत्र सूरजभान निवासी कृष्ण विहार कालोनी, आगरा रोड, एटा, चालक सर्वेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पुरसारी मलाबन, एटा, बृजेश पुत्र गंगाराम निवासी चिलमापुर सकीट एटा, शमशाद पुत्र इकबाल निवासी भूटिया थाना जैथरा एटा, कार मालिक किशन गोपाल पुत्र बीरबल, प्रशांत राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासीगण नगला नगोली थाना सिविल लाइन इटावा और गुलफाम पुत्र अवसार खान निवासी भूटिया थाना जैथरा एटा शामिल हैं। एसटीएफ के मुताबिक ये सभी लोग गांजा तस्करी से जुड़े हैें। अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed