फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   stepfather had raped a minor daughter in Jalaun, TB afflicted teenager opened the secret before death

मौत ने खोला ‘शर्मनाक राज’: सौतेले पिता ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म, टीबी से ग्रसित थी किशोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 07:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

Jalaun News: कोंच थाना क्षेत्र में सौतेल पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। टीबी से ग्रसित किशोरी ने मरने से पहले परिजनों को ये बात बताई, तो सब सकते में आ गए। पीड़ित बच्ची की मां की भी दो महीने पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
stepfather had raped a minor daughter in Jalaun, TB afflicted teenager opened the secret before death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के कोंच क्षेत्र में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड़ गए। टीबी से ग्रसित दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके भतीजे की शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से करीब पंद्रह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद दोनों के एक बेटा और एक बेटी हुई थी। शादी के करीब चार वर्ष बाद ही भतीजे की पत्नी छोड़कर चली गई। वह साथ में दोनों बच्चे भी ले गई। इसके बाद उसने रेंढर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी सुनील से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी से ग्रसित थी किशोरी
शादी के बाद से सुनील उसके भतीजे की पूर्व पत्नी और भतीजे के दोनों बच्चों के साथ गांव में रह रहा था। करीब दो माह पहले महिला की मौत हो जाने पर वह भतीजे की 12 वर्षीय बेटी और बेटे को अपने साथ ले आए थे। दादा ने बताया कि 12 वर्षीय पोती टीबी की बीमारी से पीड़ित थी।

डर के चलते नहीं बताई थी बात
इसके चलते चार अप्रैल को उसे हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बेटी ने उसे बताया कि सौतेले पिता सुनील कुमार ने मां की मौत से कुछ दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के मारे उसने किसी को यह बात नहीं बताई।

जल्द आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार
कोंच कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में सीओ कोंच शैलेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed