फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Step sons and husband had committed suicide by strangulation, then they had chopped off the head with an axe

सिर कटी लाश का मामला: सौतेले बेटों और पति ने गला दबाकर ली थी जान, फिर में कुल्हाड़ी से काटा था सिर, पढ़िए मामला

Sat, 30 Sep 2023 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Sep 2023 03:47 PM IST
सार

Banda Crime: चमरहा गांव के पास झाड़ियों में पिकअप से उतारकर माया की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद कुल्हाड़ी से सिर को धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के सिर के बाल भी घोट कर चेहरे को कुल्हाड़ी से काटकर वीभत्स कर दिया था।

विज्ञापन
Step sons and husband had committed suicide by strangulation, then they had chopped off the head with an axe
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में सौतेले पुत्र के गलत इरादों का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई थी। दो सौतेले बेटे, पति व भतीजा महिला को गाड़ी से मटौंध थानाक्षेत्र के चमरहा गांव के सुनसान इलाके में लेकर पहुंचे। जहां पहले गला दबाकर हत्या की, फिर पहचान मिटाने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर के बाल घोट दिए। चेहरा भी कुल्हाड़ी से वीभत्स कर दिया था। हाथ की चार अंगुलियों को काट दिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्यारोपी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा पर मटौंध थानाक्षेत्र के चमरहा गांव की सड़क किनारे झाड़ियों में गुरुवार सुबह एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। धड़ से 50 मीटर की दूरी पर उसका सिर मिला था।

विज्ञापन

पहचान मिटाने के लिए चेहरे को वीभत्स कर दिया
हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए महिला के चेहरे को वीभत्स कर दिया था। इस मामले में एसपी ने थाना समेत एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम को लगाया था।  पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी महिला माया देवी (35) की गुमशुदगी 25 सितंबर को गौरिहार थाने में दर्ज है। पुलिस ने गहरी छानबीन की तो पता चला कि मृतका माया देवी की दो शादियां हुई थीं।

महिला ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी
वह अपने दूसरे पति रामकुमार अहिरवार के साथ रहती थी। रामकुमार अहिरवार के पहली पत्नी से दो पुत्र सूरज प्रकाश (22) व छोटू उर्फ ब्रजेश (19) वर्ष हैं। एसपी ने बताया कि माया देवी का सौतेला पुत्र सूरज प्रकाश उस पर गलत निगाह रखता था। इसका विरोध महिला कर रही थी। उसने पति रामकुमार से पुत्र की शिकायत भी की थी। लेकिन पति ने अनसुनी कर दी। तब महिला ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी। 25 सितंबर को माया को पति रामकुमार, दोनों बेटे और भतीजा उदयभान पिकअप से मेला दिखाने के बहाने घर से लेकर निकले।

विज्ञापन

एक पिकअप गाड़ी, कुल्हाड़ी, चार मोबाइल फोन बरामद
चमरहा गांव के पास झाड़ियों में पिकअप से उतारकर माया की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद कुल्हाड़ी से सिर को धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के सिर के बाल भी घोट कर चेहरे को कुल्हाड़ी से काटकर वीभत्स कर दिया था। उसकी जन्मजात एक अंगुली कटी होने पर हत्यारों ने उसकी बाकी चार अंगुलियों को भी काट दिया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को दुरेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी, कुल्हाड़ी, चार मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

छतरपुर, पन्ना से गुमशुदगी के 100 मामले खंगाले... तब हुआ खुलासा
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि महिला की लाश मिलने के बाद उन्होंने सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जिले से ऐसी 100 महिलाओं के विषय के रिकार्ड निकलवाया, जिनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इनमें से चार-पांच महिलाओं के गुमशुदगी के केसों की स्टडी की गई। जिसमें गौरिहार के पहरा गांव से 25 सितंबर को गुमशुदगी में माया देवी की रिपोर्ट संदिग्ध लगने पर उसके परिजनों को ट्रेस किया गया। जिसमें इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

हत्यारोपी पति ने सौतेले पुत्र से अवैध संबंध का लगाया आरोप
खुलासे के दौरान हत्यारोपी पति रामकुमार अहिरवार ने पुलिस को बताया कि मृतका माया के अपने सौतेले पुत्र सूरज प्रकाश से अवैध संबंध थे। महिला लगातार सूरज को अपने साथ रहने के लिए विवश कर रही थी। साथ वह दूसरे पुत्र बृजेश को भी अवैध संबंध बनाने के लिए परेशान करती थी। कहना न मानने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देती थी। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने महिला की हत्या करने की योजना बनाई थी।

टीम को शाबाशी के साथ इनाम
एसपी अंकुर अग्रवाल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी व खुलासे में शामिल टीम में थानाध्यक्ष मटौंध रामदिनेश तिवारी, एसआई चौकी प्रभारी भूरागढ़ आनंद कुमार, एसआई प्रभारी सर्विलांस राधाकृष्ण तिवारी, एसआई अरविंद कुमार मौर्य समेत पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed