फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stellar Wins for GTB Warriors and Spark International

Kanpur News: जीटीबी वाॅरियर्स और स्पार्क इंटरनेशनल की शानदार जीत

Thu, 25 Jun 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stellar Wins for GTB Warriors and Spark International
कानपुर। प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी में जीटीबी वॉरियर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 56 रन से हराया। दूसरे में स्पार्क इंटरनेशनल ने बीसीए को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर मंगलवार को खेले गए अंडर-19 आयु वर्ग के डे नाइट मैच में जीटीबी वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन बनाए। रोहित गुप्ता ने 39 और शिवांशु सचान ने 24 रन का योगदान दिया। कानपुर वारियर्स की ओर से युवराज गुप्ता ने तीन जबकि पार्थ सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर वारियर्स की टीम 18.1 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। अभिनव यादव ने 47 और मोनू पाल ने 22 रन की पारी खेली। मिशम अब्बास ने तीन विकेट झटके, जबकि आदर्श श्रीवास्तव, वैश रजा खान और कार्तिकेय मिश्रा ने दो-दो विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मिशम अब्बास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में बीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 153 का स्कोर बनाया। आरूष कश्यप ने 48, शाश्वत कुमार ने 34 और सुयश सिंह ने 28 रन की पारी खेली। आयुष पांडे और मोहम्मद ऐश ने दो-दो विकेट लिए।


जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 19.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर विजय हासिल की ओजस शुक्ला ने शानदार 57 और आयुष पांडे ने 21 रन का योगदान दिया। शाश्वत कुमार और शौर्य गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए ओजस शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed