{"_id":"670056df5a113b24d2010c09","slug":"steering-of-roadways-bus-failed-fell-off-the-road-10-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-116602-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, सड़क से नीचे उतरी, 10 चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, सड़क से नीचे उतरी, 10 चोटिल
Sat, 05 Oct 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19
फोटो 20
बस में सवार थीं 32 सवारियां, चालक ने 100 मीटर बाद बस को सड़क से नीचे उतारकर बड़ा हादसा होने से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर (इटावा)। इटावा से बेबर जा रही रोडवेज बस की स्टेयरिंग गांव कल्ला बाग के पास फेल हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए करीब 100 मीटर बाद बस को सड़क किनारे उतारकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। हादसे में 10 यात्री चोटिल हो गए।
शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे इटावा बस स्टैंड से बेबर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस बेबर के लिए रवाना हुई थी। बस में 32 यात्री सवार थे। कस्बे में श्रीराम बरात निकलने की वजह से बड़े वाहनों को कल्ला बाग से निर्माणाधीन बाईपास की ओर डायवर्ट करके बरेली हाईवे पर भेजा जा रहा था।
बस जैसे ही गांव कल्ला बाग के मोहल्ला शाहजहांपुर के पास पहुंची तो स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने परिचालक अमित कुमार यादव को जानकारी दी तो यात्रियों में खलबली मच गई। चालक ने लगभग सौ मीटर बाद बस को सड़क के नीचे उतारकर यात्रियों को जान बचाई। परिचालक ने पीछे आने वाली रोडवेज बसों से यात्रियों को शिफ्ट कराकर गंतव्य के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन
इस बीच कई यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इटावा से किशनी जाने के लिए बैठे ब्रह्मानंद ने बताया कि कुछ सवारियां लगभग पौने घंटे पहले आई रोडवेज बस में चली गई हैं। बस में ज्यादा भीड़ की वजह से आधी सवारियां बाईपास पर दो घंटे से बैठी हैं।
वर्जन
एक बस की स्टेयरिंग फेल होने की जानकारी मिली थी। इस संबंध में संबंधित डिपो को सूचित करने के साथ ही पीछे से जाने वाली बसों में यात्रियों को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए थे। डीएम सक्सेना, एआरएम