{"_id":"584f7e554f1c1b676f64a249","slug":"stealing-money-from-paytm-wallet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरतें सावधानी! पेटीएम वालेट से भी हो रही हैं चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरतें सावधानी! पेटीएम वालेट से भी हो रही हैं चोरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल रिचार्ज करने वाले के पेटीएम वालेट से 8286 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने कंपनी के लोगों से संपर्क कर रकम वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रायपुरवा निवासी लालजी त्रिपाठी की रैना मार्केट में उपहार टेलीकाम के नाम से मोबाइल, एसेसरीज बेचने और रिचार्ज करने की दुकान है।
20 दिन पहले वह ई वालेट पेटीएम से जुड़ गए थे। पिछले दस दिन में पेमेंट के तौर उन्हें 8286 रुपये पेटीएम वालेट में मिले। लालजी ने बताया कि रविवार शाम को अचानक उनके पेटीएम वालेट खाते में शून्य रुपये दिखाने लगा, जबकि उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया था। उन्होंने पेटीएम के अधिकारियों से शिकायत की है, मामला न सुलझने पर पुलिस में शिकायत करेंगे।
ई वालेट इस्तेमाल करें तो बरतें सावधानियां
-किसी को पासवर्ड न बताएं
-जन्मतिथि, शादी की सालगिरह, वाहन, मकान नंबर को पासवर्ड न बनाएं
-वालेट में बड़ी रकम न रखें
-ई वालेट को बैंक खाते से जोड़ लें। फिलहाल ई वालेट से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं लग रहा है।