फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Statue of Ambedkar damaged in Farrukhabad

यूपीः फर्रुखाबाद में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जिले में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात

Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Statue of Ambedkar damaged in Farrukhabad
क्षतिग्रस्त प्रतिमा दिखाते लोग
यूपी के फर्रुखाबाद में बीती रात किसी शरारती तत्व ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को सुबह सूचना मिलते ही एसडीएम कायमगंज व सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराने की बात कही। इसका बसपा नेताओं ने विरोध किया और कहा कि प्रतिमा नई लगाई जानी चाहिए। इस पर एसडीएम अनिल कुमार ने भरोसा दिलाया कि आगरा से नई प्रतिमा मंगाई जा रही है, आते ही स्थापित करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


गांव गऊटोला महेश गौतम ने वर्ष 2001 में अपनी भूमि पर डॉ. भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई थी। प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन मंत्री अब्दुल मन्नान ने किया था। महेश गौतम शुक्रवार की सुबह सोकर उठे तो प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त मिला। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस व बसपा नेताओं को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसडीएम कायमगंज व सीओ कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छानबीन के दौरान प्रतिमा के पास एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाला व्यक्ति गांव का ही है। 
विज्ञापन


इसी बीच बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर, जोन प्रभारी रामनरेश गौतम, जिला प्रभारी प्रेम सिंह गौतम व पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर राहुल गौतम आदि पहुंच गए। अधिकारी प्रतिमा की मरम्मत कराना चाह रहे थे। इसका बसपा नेताओं ने विरोध किया। बसपाइयों का कहना था कि 12 अक्तूबर 2016 को भी मोहर्रम के दिन प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। उस समय पर पुलिस प्रशासन ने मरम्मत कराई थी। अब डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा लगनी चाहिए। इस पर अफसरों ने हामी भर दी। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि आगरा से नई प्रतिमा मंगाई जा रही है। नई प्रतिमा आते ही स्थापित करा दी जाएगी। प्रधान सोहेब खां से बात हो गई है, वह प्रतिमा के आसपास बाउंड्रीवाल भी कराएंगे। उधर, सीओ अखिलेश राय ने बताया कि भूमि स्वामी महेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed