फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   state minister nilima katiyar take injured people to hospital

उन्नाव: सड़क किनारे घायलों को देख राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल

Fri, 30 Aug 2019 06:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
state minister nilima katiyar take injured people to hospital
राज्यमंत्री नीलिमा कटियार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। घायलों को सड़क पर तड़पता देख कानपुर से लखनऊ जा रही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया।
विज्ञापन


इसके बाद अपने एस्कॉर्ट की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राज्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस आनन-फानन में वहां पहुंच गई। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से कानपुर भिजवाया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी हर्ष (19) पुत्र चंद्रवीर अपने साथी मोहल्ला हिरन नगर निवासी अभिषेक कुमार (23) पुत्र सुरेश के साथ शुक्रवार सुबह किसी काम से बाइक से कानपुर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष और उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच कानपुर से लखनऊ जा रही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार की नजर घायल बाइक सवारों पर पड़ी। वाहन रोककर वह घायलों के पास पहुंची और अपने एस्कॉर्ट की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने दोनों घायलों को इमरजेंसी पहुंचवाया और उनके इलाज होने तक वहीं रुकी रही। बाद में उनके परिजनों के आने पर लखनऊ चली गईं। वहीं डॉक्टर ने हालत गंभीर देख घायल दोनों दोस्तों को हैलट रेफर कर दिया। बाइक चला रहा हर्ष हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed