Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Starting today Kanpur Express will run regularly to Delhi with stops at eight stations

खुशखबरी: आज से दिल्ली तक नियमित दौड़ेगी कानपुर एक्सप्रेस, आठ स्टेशनों पर ठहराव, जनरल से सेकंड एसी तक की सुविधा

Thu, 19 Nov 2026 09:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से करीब 25 साल बाद एक नई नियमित दैनिक ट्रेन (14153/14154 कानपुर एक्सप्रेस) की शुरुआत हो रही है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में आठ प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें जनरल से लेकर सेकंड एसी तक के कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Starting today Kanpur Express will run regularly to Delhi with stops at eight stations
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार (आज) से एक नई नियमित ट्रेन की शुरुआत हो रही है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 14153/14154 कानपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन दौड़ेगी। करीब 25 साल बाद शहर को दिल्ली के लिए नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है।

विज्ञापन

ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। फर्स्ट एसी का कोच नहीं दिया गया है। विभाग ने पहले दिन 30 प्रतिशत सीटों के खाली रहने की आशंका जताई है। ट्रेन की खासियत यह है कि यह रात में कानपुर से चलकर सुबह दिल्ली पहुंचाएगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है समय सारिणी
आठ स्टेशनों में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद पर स्टॉपेज दिया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

विज्ञापन

एक नजर में कानपुर एक्सप्रेस

  • ट्रेन नंबर- 14153 / 14154
  • संचालन- प्रतिदिन
  • कानपुर से प्रस्थान- रात 8:40 बजे
  • आनंद विहार आगमन- सुबह 4:50 बजे
  • दिल्ली आनंद विहार से वापसी- रात 11:25 बजे
  • कानपुर पहुंचेगी- सुबह 7:25 बजे
  • कानपुर से आनंद विहार कुल दूरी- 426 किमी
  • ठहराव- आठ स्टेशनों पर
  • जनरल किराया- 150 रुपये
  • स्लीपर किराया उपलब्ध - 275 रुपये
  • थर्ड एसी किराया उपलब्ध - 725 रुपये
  • थर्ड एसी इकोनॉमी किराया उपलब्ध - 670 रुपये
  • सेकंड एसी किराया उपलब्ध - 1020 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed