फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Starting snowfall on mountains cold would increase after Diwali

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, दिवाली बाद बढ़ जाएगी ठंड

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Starting snowfall on mountains cold would increase after Diwali
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा
पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाने से दिवाली (30 अक्तूबर) के बाद रात की सर्दी बढ़ जाएगी। कानपुर का न्यूनतम पारा सोमवार को लुढ़ककर 17.4 डिग्री सेल्सियस आ गया, जो रविवार को 18 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम पारा अब धीरे-धीरे नीचे जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर-पश्चिम की हवाएं चलीं, जो सीधे उत्तराखंड की पहाड़ियों से होकर आती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है। वातावरण की नमी बढ़ गई है। सुबह की नमी 77 फीसदी और दोपहर की नमी 34 फीसदी रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण न्यूनतम पारा नीचे जाएगा। दिवाली के बाद सर्दी पड़ने लगेगी। इसके फोर कॉस्ट (पूर्वानुमान) मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं। अधिकतम पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह पारा सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मंगलवार से अधिकतम पारा भी लुढ़केगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed