फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Start the second entry of railway station by September: DRM

सितंबर तक चालू करें रेलवे स्टेशन की सेकेंड इंट्री : डीआरएम

Sun, 20 Apr 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Start the second entry of railway station by September: DRM
:रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करते रजनीश अग्रवाल ।  - फोटो : :रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण करते रजनीश अग्रवाल ।
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने रविवार शाम साढ़े चार बजे स्पेशल कोच से इटावा जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत भारत के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन की सेकेंड इंट्री को हर हाल में सितंबर तक चालू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल औचक निरीक्षण पर इटावा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अमृत भारत के निर्माणाधीन भवन को देखा। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था से सेकेंड इंट्री को चालू करने के बारे में पूछा। इस पर अफसरों ने बताया कि उसे सितंबर तक चालू कर दिया जाएगा। डीआरएम ने कहा कि निर्माण में मानकों को पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई देखी। कुछ जगह गंदगी नजर आने पर सफाई कर्मी को नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चल रहे उच्चीकरण के बारे में पूछताछ की। साथ ही इस कार्य को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे ट्रेन तेज गति से इस ट्रैक पर दौड़ सके। इस मौके पर आरपीएफ निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह, टूंडला कंट्रोलर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed