मंच टूटते ही गिरे पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष, कई कार्यकर्ता चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोटो खिंचवाने की होड़ मची जिसकी वजह से तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर चढ़े और वजन ज्यादा हो जाने के कारण मंच टूट गया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। समापन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सभा करके किया गया।
यात्रा के प्रभारी और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा को माला पहनाने और फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता चढ़ गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उतरने के लिए कहा भी लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। अधिक भार के कारण मंच टूट गया। रामआसरे विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिर गए और इससे अफरातफरी मच गई।