फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stadium became the winner in hockey competition

Kanpur News: हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की बनी विजेता

Thu, 19 Mar 2026 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Stadium became the winner in hockey competition
कानपुर देहात। स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में 16 मार्च से 19 मार्च, 2026 तक आयोजित हो रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुधवार को हॉकी व बॉक्सिंग के मुकाबले हुए। हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम टीम का दबदबा रहा। टीम बालक व बालिका दोनों वर्ग में विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आरआई प्रेम चंद्र व जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुल 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इसमें 60 बालक और 50 बालिकाएं शामिल थीं। हॉकी बालिका वर्ग के फाइनल में स्टेडियम की टीम ने न्यूलाइट एजुकेशन को 1-0 से हराया। बालक वर्ग में भी स्टेडियम की टीम ने न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बॉक्सिंग बालिका वर्ग में 30-33 किलो भार में काव्या, 33-36 किलो में हर्षिता, 36-40 किलो में सौम्या और 40-45 किलो में मान्या पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 30-33 किलो भार में सौरभ, 33-38 किलो में अद्भुत, 38-45 किलो में वैभव और 45-50 किलो में आर्यन विजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर माउंटेन व्यू एजुकेशन सेंटर के निदेशक दिनेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हॉकी प्रतियोगिता में भानु प्रताप सिंह, अंजलि यादव और वैभव त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किरण गुप्ता, पूनम शर्मा, आस्था श्रीवास्तव और आशीष कुमार शर्मा सहित कई अन्य अनुभवी निर्णायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed