{"_id":"6a540083532d90914a0a9512","slug":"st-aloysius-and-united-school-shine-in-athletics-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151606-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एथलेटिक्स में सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड स्कूल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एथलेटिक्स में सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड स्कूल का जलवा
विज्ञापन
कानपुर। कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में दो दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स (बालक) प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। सेंट एलॉयसिस और यूनाइटेड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक जीते। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट लॉरेंस के यश यादव पहले, सद सैयद स्कूल के शिवम दूसरे और सेंट एलॉयसिस के अनमोल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के आरव रावत ने पहला, सेंट एलॉयसिस के वेदांत तिवारी ने दूसरा और आद्विक यादव ने तीसरा स्थान जीता। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में मेथाडिस्ट हाई स्कूल के आराध्य शर्मा प्रथम, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के अविरल श्रीवास्तव द्वितीय और सेंट एलॉयसिस स्कूल के रामेन्द्र शरण तृतीय रहे। शॉटपुट में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के दर्श रस्तोगी पहले, सेंट एलॉयसिस के अभिनव सिंह दूसरे और सेंट लॉरेंस स्कूल के अनमोल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के वंश विजय श्रीवास्तव ने पहले, सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के दर्श रस्तोगी ने दूसरे और सेंट एलॉयसिस स्कूल के ईशान हैदर ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कात्यायन पब्लिक स्कूल के यशस्वी पांडे प्रथम, सेंट एलॉयसिस स्कूल के अभय पाल दूसरे और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के मो. शरीफ तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में कात्यायन पब्लिक स्कूल के मोहित पाल पहले, सेंट एलॉयसिस स्कूल के कार्तिक सिंह दूसरे और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के ऋषित टंडन तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अक्षांश शिव, सेंट एलॉयसिस के प्रखर दत्त तिवारी और सेंट एलॉयसिस स्कूल के अनिरुद्व ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान जीता। शॉटपुट में सेंठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के माहीन हसन प्रथम, वेंडी स्कूल के अभिनव सिंह दूसरे और शीलिंग हाउस स्कूल के कुशाग्र सिंह तृतीय रहे। समापन समारोह में कानपुर जिला एथलेटिक्स संघ के देवेश दुबे, मोहित दुबे, एसके यादव और किशोर वर्मा समेत विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, शरद मिश्रा और रानी शर्मा मौजूद रहे।