फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ssp unnao suspended three police constable of misdeed victims security

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात छह में से तीन सिपाहियों को एसएसपी ने किया निलंबित

Thu, 01 Aug 2019 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
ssp unnao suspended three police constable of misdeed victims security
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की सुरक्षा में लगे छह पुलिसकर्मियों में से तीन को उन्नाव एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता के साथ तैनात किए गए छह सिपाहियों में से तीन पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पर रहते थे और तीन पुलिसकर्मी पीड़िता के कहीं आने जाने पर उसके साथ रहते थे। 

विज्ञापन


जिस दिन पीड़िता रायबरेली अपने चाचा से मिलने जा रही थी उस समय उसके साथ सुरक्षा के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। इसी दौरान ट्रक ने पीड़ता की कार में टक्कर मारी थी। एसएसपी उन्नाव ने पीड़िता के साथ चलने वाले तीन सिपाहियों (सुदेश कुमार गनर, रूबी पटेल, अनीता) को निलंबित कर दिया है। क्योंकि वो पीड़िता के साथ नहीं गए।

विज्ञापन


सड़क हादसे में किशोरी की चाची और मौसी की मौत होना और किशोरी व उसके वकील के गंभीर रूप से घायल होने से घटना में साजिश का भी अंदेशा जताया जा रहा है। परिवारीजनों के मुताबिक पीड़िता को पुलिस सुरक्षा मिली है। लेकिन रविवार को वह साथ नहीं थे। पुलिस का तर्क है कि हो सकता है कि कार में जगह न होने के कारण परिवार सुरक्षाकर्मियों को साथ न ले गया हो। हालांकि, कार में दुष्कर्म पीड़िता को लेकर कुल चार लोग ही सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर ट्रक और स्विफ्ट कार भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद से उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी औैर उसके वकील की हालत गंभीर है। जबकि चाची और मौसी की मौत हो गई है। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त किशोरी परिवार के साथ रायबरेली जिला जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed