{"_id":"595d02764f1c1b4e178b49ae","slug":"ssp-dismissed-spo-of-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लेडी सिंघम' का बड़ा एक्शन, 600 से ज्यादा स्पेशल पुलिस ऑफिसर Dismissed","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लेडी सिंघम' का बड़ा एक्शन, 600 से ज्यादा स्पेशल पुलिस ऑफिसर Dismissed
Thu, 06 Jul 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने कड़े तेवर और कार्रवाई के जुदा अंदाज से पॉपुलर हो चुकीं कानपुर की एसएसपी सोनिया सिंह ने अब अपने ही विभाग को साफ-सुथरा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्पेशल पुलिस अफसर बने 600 से ज्यादा लोगों को बर्खास्त कर दिया है।
2 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
कानपुर पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाली स्पेशल पुलिस फोर्स यानी एसपीओ की कार्यशैली और आपराधिक गतिविधियों से नाराज़ होकर एसएसपी ने 600 से ज़्यादा एसपीओ को अब हटा दिया है। कानपुर में तैनात इन 600 पुलिसकर्मियों में से 150 पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कानपुर शहर में एसपीओ की तैनाती 2014 में तत्कालीन एसएसपी यशस्वी यादव ने की थी।
3 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
कानपुर में पिछले 3 साल से चली आ रही एसपीओ कमेटी बुधवार को डीआईजी सोनिया सिंह ने भंग कर दी। एसएसपी के मुताबिक स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स का गठन पुलिस प्रशासन के सहयोग करने के साथ अपने अपने इलाके में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया गया था। लेकिन इन सबकी खुद की कार्यशैली खराब हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
स्पेशल पुलिस अफसरों में 150 से ज्यादा लोग तो ऐसे थे जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कमेटी को भंग ही करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
2014 में स्पेशल पुलिस ऑफिसर कमेटी का उद्धघाटन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने किया था। राजू ने सभी एसपीओ को जैकेट भी दिए थे। उद्घाटन समारोह के दौरान सपा और भाजपा के कई विधायक भी शामिल थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।