फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sri Guru Tegh Bahadur Sahib Chair to be established in CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में स्थापित होगी श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब चेयर

Thu, 16 Oct 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sri Guru Tegh Bahadur Sahib Chair to be established in CSJMU
कानपुर। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से आगामी नाै नवंबर को महानगर में सर्वधर्म सम्मेलन एवं इंटेलिजेंसिया मीट का आयोजन किया जाएगा। सीएसजेएमयू में होने वाले इस सम्मेलन के दाैरान विश्वविद्यालय में श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब चेयर की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी गुरु सिंह सभा के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह ने दी है।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मिलकर मांग पत्र भी साैंपा। इसमें चेयर स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से विवि को बजट दिए जाने की मांग रखी गई। शिक्षा मंत्री ने तत्काल स्वीकृति देते हुए आदेश जारी किया। साथ ही 24 नवंबर की रात्रि आठ बजे मोतीझील में श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री की माैजूदगी भी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित पैकेज को मंडलायुक्त और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से स्वीकृति मिल जाने से 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है। वर्षगांठ समारोह पर सीएम के हाथों दोनों प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed