{"_id":"57226b334f1c1b3f44a91c82","slug":"srach-amonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्रा में अमोनिया गैस फैली, दो बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्रा में अमोनिया गैस फैली, दो बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
गैस पर पानी डालते फायरबिग्रेड कर्मी व भीड़ हटाती पुलिस (दाएं)।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। बर्रा विश्वबैंक आई सेक्टर के पास गंदे नाले से गुरुवार रात अमोनिया गैस निकलने से आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। करीब एक किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को आंखों में जलन, खांसी के साथ ही गले में खराश शुरू हो गई। एक बच्ची समेत दो लोग बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बर्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने नाले में पानी डालकर गैस का असर कम किया। देर रात तक इलाकाई लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर अपने घरों के बाहर बैठे रहे।
इलाकाई लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक केमिकल टैंकर चालक ने गुरुवार रात टैंकर से कुछ केमिकल नाले में फेंका था। इसके थोड़ी देर बाद अमोनिया गैस की गंध पूरे इलाके में फैल गई। आई, जे और के ब्लाक के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ा। आई ब्लाक निवासी रामअवतार (70) और वीरेंद्र की बेटी प्रांशी (2) की तबियत बिगड़ गई। दोनों बेहोश हो गईं। घटना की सूचना पर बर्रा एसओ तुलसीराम यादव फोर्स के साथ पहुंचे और 108 नंबर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से प्रांशी और रामअवतार को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। एसओ ने बताया कि टैंकर चालक बिहारी पर केमिकल नाले में फेंकने का आरोप लगा है। उसकी तलाश की जा रही है।