फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sports Minister gets water pulse vegetable in Saifai Sports College, RO system closed

यूपी: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री को मिली पानी की दाल सब्जी भी बेहाल आरओ सिस्टम बंद

Wed, 04 Sep 2019 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister gets water pulse vegetable in Saifai Sports College, RO system closed
खेल मंत्री ने किया सैफई स्पोटर्स काॅलेज का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
इटावा में प्रदेश के खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी को सैफई स्पोर्ट्स हास्टल और क्रिकेट स्टेडियम में कई खामियां मिलीं। हास्टल के बच्चों के लिए बनी सब्जी घटिया होने के साथ शौचालय और परिसर में गंदगी मिली। मंत्री ने अधिकारियों को सुधार करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी बुधवार दोपहर करीब 10:30 बजे स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर देखा। कक्षा 11 में उन्हें बच्चे काफी कम मिले। जवाब तलब करने पर शिक्षक ने बताया कि बच्चे हॉकी प्रशिक्षण के लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने एथलेटिक्स ट्रैक देखा, ट्रैक को उन्होंने बहुत ही घटिया बताया, कहा कि ये बिल्कुल खराब हो चुका है। यहां से मंत्री हॉस्टल पहुंचे, वहां बच्चों के कमरों के साथ शौचालय भी चेक किया। आरओ सिस्टम भी खराब पड़े हैं। रसोई में जाकर बच्चों को परोसा जाने वाला खाना भी चेक किया। |

खाने में दाल पतली और शिमला मिर्च की सब्जी में शिमला मिर्च नदारद थी। इसे मंत्री ने रसोइये को चखाया भी। मंत्री ने बाबू को फटकरा लगा सुधार करने की हिरायत दी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे और पूरे स्टेडियम का जायजा लिया।

 

मैदान पर लगी घास को घटिया बताया। मैदान में कई जगह पानी भी भरा मिला। दीवारों में कई जगह दरारें और फर्श भी चटके मिले। मंत्री ने तरणताल की हैंडओवर न होने पर भी नाराजगी जताई। मंत्री ने घटिया निर्माण कार्य के लिए निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार को भी फटकार लगाई। 

बच्चों से बंद कमरे में की बातचीत
मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षा नौ में पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों को बाहर कर दरवाजा बंद करा लिया। मंत्री ने पढ़ा रहे शिक्षक और बच्चों से बंद कमरे में करीब पांच मिनट तक जानकारी ली।
 
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण में घोटाला, जांच कराएंगे
स्पोर्ट्स कॉलेज, हॉस्टल, स्टेडियम और एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम में कई जगह दीवारें दरक गईं हैं। फर्श भी चटका है, मैदान का ढाल व घास की गुणवत्ता भी खराब है। इसके निर्माण में करोड़ों का घोटाला किया गया है।

यही हाल एथलेटिक्स ट्रैक व अन्य मैदानों का है। सैफई में हुए सभी निर्माणों की जांच कराई जाएगी। इसमेें जो भी लिप्त होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में हुए हादसों की जानकारी करेंगे। अगर जरूरी हुआ तो उनकी जांच भी कराएंगे। मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने कोरी वाहवाही लूटने के लिए आधे अधूरे निर्माण पर ही स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का लोकार्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed