फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sports businessman of Kanpur cheat Australian woman

आस्ट्रेलियन महिला ने कानपुर के स्पोर्ट्स कारोबारी पर लगाया ये आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Oct 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 01:06 PM IST
सार

- महिला ने मेल कर ऑर्डर किए थे कुछ प्रोडक्ट, पैसे भी कर दिए थे ट्रांसफर
- प्रोडक्ट नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के पोर्टल पर महिला ने की शिकायत
- बेकनगंज निवासी कारोबारी में खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
 

विज्ञापन
Sports businessman of Kanpur cheat Australian woman
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज निवासी स्पोर्ट्स कारोबारी पर आस्ट्रेलिया की एक महिला ने प्रदेश सरकार के पोर्टल के माध्यम से ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उन्होंने कंपनी से कुछ प्रोडक्ट मंगवाए थे। इसके एवज में ऑनलाइन पैसा भी ट्रांसफर किया था लेकिन उन्हें माल नहीं मिला। एसससपी के आदेश पर मंगलवार को बेकनगंज पुलिस ने स्पोर्ट्स कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

Sports businessman of Kanpur cheat Australian woman
डेमो पिक
आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया निवासी तान्या हॉसफोर्ड ने प्रदेश सरकार के पोर्टल पर नौ सितंबर को शिकायत कर बताया कि चार महीने पहले उसने ई-मेल के माध्यम से न्यू ग्लोबल सेडलरी एंड फुटवियर स्पोर्ट्स कंपनी बेकनगंज से कुछ प्रोडक्ट आर्डर किए थे। इसके एवज में उन्होंने कंपनी के खाते में पैसे भी डाले थे। तय समय पर भी जब प्रोडक्ट नहीं मिले तो उन्होंने कंपनी के मालिक मो. कासिफ से फोन पर बात की। कुछ दिन बाद कंपनी का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कहा कि प्रोडक्ट भेज दिया गया है। प्रोडक्ट नहीं मिलने पर वह लगातार कंपनी के मालिक को फोन करती रही लेकिन संपर्क नहीं हो सका। आस्ट्रेलियन महिला की शिकायत पर प्रदेश सरकार की ओर से डीजीपी कंट्रोल रूम, आईजी कानपुर व एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed