{"_id":"5b3bc2f24f1c1b7a468b46d8","slug":"spokesman-dead-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट दर्शन के लिए गए कानपुर के प्रवक्ता का शव पेड़ पर टंगा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट दर्शन के लिए गए कानपुर के प्रवक्ता का शव पेड़ पर टंगा मिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेती बदौसा थाना पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट दर्शन के लिए गए कानपुर के एक प्राइवेट इंटर कालेज के प्रवक्ता का शव नेशनल हाईवे के नजदीक सुनसान स्थल पर पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जेब में पड़े एटीएम कार्ड और मोबाइल से शिनाख्त हुई। मृतक कानपुर के बर्रा का रहने वाला था। खबर पाकर परिजन भी आ गए। फौरीतौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। लेकिन परिजनों को इस पर यकीन नहीं हो रहा।
कानपुर नगर के बर्रा (डी-500) निवासी मनोज कटियार (40) पुत्र राजाराम कटियार का शव मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास नेशनल हाईवे से करीब 500 मीटर दूरी पर सुनसान इलाके में नाले के किनारे बबूल के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला। चौकीदार परमानंद ने थाने को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास काला बैग और काले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट और सफेद साफी रखी हुई थी। इस साफी में मोबाइल फोन के दो नंबर और डी-500, बर्रा, केएनपी लिखा था। पुलिस पैंट की जेब से 22 हजार रुपये नकद, एसबीआई का एटीएम कार्ड भी मिला। जिस्म में सिर्फ सफेद टीशर्ट और काला लोअर था।
फोन पर सूचना दिए जाने पर दोपहर को कानपुर से मृतक की पत्नी रिचा कटियार बदौसा थाने पहुंच गई। शव देखकर वह दहाड़ मारकर रो पड़ी। बताया कि यह उनके पति मनोज कटियार का शव है। रिचा के मुताबिक मनोज कानपुर देहात के डेरापुर थानांतर्गत मुंगेसापुर में स्थित गांधी इंटर कालेज में लेक्चरर थे। यह भी बताया कि पहली जुलाई को घर से खुशी-खुशी यह कहकर निकले थे कि चित्रकूट जा रहे हैं। किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। पत्नी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उप निरीक्षक यशकरन सिंह ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल नाले के किनारे
कानपुर के लेक्चरर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चर्चाएं भी हैं। घटनास्थल नाले के किनारे है। नीचे बारिश के पानी से मिट्टी गीली है। लेकिन इसमें पैरों आदि के निशान नहीं मिले। शव के पास कुछ दूर तीन फाइबर के खाली गिलास, 6 पाउच पानी और इंगलिश शराब की खाली शीशी मिली है।