फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding vehicle hit the bike in Kanpur Dehat, the death of two cousins, the police in search of the driver

Kanpur Dehat: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो मौसेरे भाइयों की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jun 2022 10:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 10:03 PM IST
सार

शिवली थाना क्षेत्र के बेला मार्ग रूरा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Speeding vehicle hit the bike in Kanpur Dehat, the death of two cousins, the police in search of the driver
मृतक सर्वेश और विकास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा बेला मार्ग पर रूरा जोड़ के पास हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वाहन और चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शिवली क्षेत्र के बाघपुर के मजरा ढाकनपुरवा गांव निवासी सर्वेश कमल (21) प्लंबरिंग का काम करता था। वह रसूलाबाद के घुक्कापुरवा निवासी मौसेरे भाई विकास (21) के साथ सोमवार बाइक से मौसी कृष्णा देवी की दवा लेकर कानपुर नगर से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

शिवली बेला मार्ग पर रूरा जोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने सर्वेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दरोगा अंकित यादव व सतीश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने देखते ही सर्वेश को मत घोषित कर दिया। वहीं, विकास को कानपुर नगर के हैलट रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह हैलट में विकास ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विकास की मौत से मां मुन्नी देवी, बहन अनुपम व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल रहा। 

ऐसी ही हालत विकास की मां कृष्णा देवी,  बहन शोभा व अन्य लोगों का भी रहा। विकास बीएससी एजी का छात्र था। हादसे के वक्त बाइक चला रहे सर्वेश ने हेलमेट लगा रहा था, जो सिर से निकल गया था। दरोगा अंकित यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक और वाहन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed