{"_id":"629c7afbb2db2f0dac0c7492","slug":"speeding-car-hit-bike-in-kanpur-three-people-injured-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Sun, 05 Jun 2022 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:15 PM IST
सार
गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक ही हालत नाजूक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवक को टक्कर मार दी। रतनलाल नगर इलाके में हुई इस घटना में टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गाड़ी से उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीर के दौड़ाने पर चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि विजयनगर निवासी चंदन राजपूत, दबौली वेस्ट निवासी लालबाबू, गुजरानी निवासी छोटू तीनो वेल्डिंग का काम करते हैं। शाम को साइड से काम खत्म करने के बाद तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी रतनलाल नगर में सामने से उलटी दिशा में आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि घायलों को अभी तक होश नहीं आया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। कार मालिक मिशन मोदी नाम की पार्टी से जुड़ा हुआ है और बीजेपी समर्थक है।
विज्ञापन