फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Speeding Bolero hits bicycle, farmer dies, Uproar by angry family members and villagers

Fatehpur: तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल को मारी टक्कर, किसान की मौत...आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 18 May 2024 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 01:50 PM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। साथ ही, बांदा-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Speeding Bolero hits bicycle, farmer dies, Uproar by angry family members and villagers
परिजनों का समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। साथ ही, हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

विज्ञापन

इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के रहने वाले किसान शिवकरन शर्मा (52) पुत्र स्व. सुखराम शर्मा शनिवार सुबह अपने बेटों शिवमूरत और पप्पू शर्मा को बंधवा स्थित उनकी कमानी की दुकान में साइकिल से खाना देने गया था। इसके बाद किसान पौने सात बजे अपनी साइकिल लेकर गांव महाखेड़ा लौट रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही कुछ दूर चला, तो ललौली से बहुआ की ओर जा रही बोलेरो ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान बीच सड़क में ही गिर गया और उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने से किसान की मौके पर मौत हो गई।  घटना देखकर ग्रामीण दौड़े तब तक चालक बोलेरो लेकर बहुआ की ओर फरार हो गया।

विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-कानपुर हाईवे की सड़क में तिरपाल-दरी बिछाकर और टायर-लकड़ी डालकर हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की, तो परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर घटना को अंजाम देने वालो से मिले होने का आरोप लगाया। किसान की मौत होने से पत्नी कुसमा देवी, बेटी रश्मि, बेटों शिवमूरत और पप्पू शर्मा का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन

चालक और बोलेरो की तलाश जारी
परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा शव नहीं उठाने देने और जाम लगाने की सूचना पर गाजीपुर, राधानगर, चांदपुर व वज्र वाहन समेत कई थानों का फोर्स और सीओ जाफरगंज होरीलाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर तीन घंटे बाद पौने ग्यारह बजे जाम खुलवाया। तब जाकर हाईवे में यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया की चालक और बोलेरो का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed