फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Specialist doctors will soon be posted in four CHCs of Kanpur dehat, patients will get treatment

कानपुर देहात की चार सीएचसी में जल्द तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा उपचार

Mon, 22 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctors will soon be posted in four CHCs of Kanpur dehat, patients will get treatment
डोरापुर सीएचसी भवन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डॉक्टरों की कमी से जूझ रही जनपद की चार सीएचसी में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इससे गर्भवती, नवजात समेत अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को रेफर करने व देरी से इलाज मिलने से होने वाली मौतों पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीज को जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ता है। कई बार मरीज को सीएचसी में समय से इलाज ना मिलने से उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

जिले की चार सीएचसी में यह समस्या अब दूर होने वाली है। जल्द ही शासन से रसूलाबाद, शिवली, डेरापुर और मलासा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में चिकित्सकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक जिले में चार विशेषज्ञ चिकित्सक अपना योगदान देंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह की ओर से शासन को पत्र भेजकर 25 डॉक्टरों की मांग की गई थी। वहीं शासन से अभी सिर्फ चार चिकित्सकों की तैनाती की सहमति बनी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉक्टरों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक चार विशेषज्ञ डॉक्टर जनपद में आ जाएंगे। इन्हें रसूलाबाद, शिवली, मलासा और डेरापुर की सीएचसी में तैनाती दी जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed