फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special trains for Hyderabad, Mumbai, Ahmedabad in summer

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, हैदराबाद, मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें

Thu, 04 Apr 2019 11:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Special trains for Hyderabad, Mumbai, Ahmedabad in summer
प्रतीकात्मक फोटो
गर्मियों की छुट्टियों में हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद के लिए कानपुर सेंट्रल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे काचीगुडा रेलवे स्टेशन (हैदराबाद) तक एक, दो मुंबई और एक अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेनें चलाएगा। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर (04155) कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 11 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को शाम 6:40 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात को 9:50 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04156) काचीगुडा से 12 अप्रैल से 28 जून तक हर शुक्रवार को रात 11:20 बजे चलेगी और रविवार रात 2:20 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में पांच जनरल, आठ स्लीपर, एसी द्वितीय श्रेणी के दो और एसी-तृतीय श्रेणी के चार कोच होंगे। ट्रेन कानपुर सेंट्रल के अलावा पुखरायां, उरई, झांसी, ललितपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपूरकागजनगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली, काजीपेट, मलकाजगिरी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए दो ट्रेनें
ट्रेन नंबर (82909) 13 अप्रैल से 25 मई तक हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) से सुबह 6:40 बजे चलेगी और रविवार सुबह 11:30 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। दस मिनट बाद यह लखनऊ होते हुए शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 14 अप्रैल से 26 मई तक हर रविवार को रात 9:20 बजे गोरखपुर से चलेगी और सेंट्रल स्टेशन देर रात 3:40 बजे पहुंचेगी। दस मिनट बाद रवाना होगी। बांद्रा यह ट्रेन मंगलवार सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी।

इसमें 10 दस एसी-थर्ड, चार स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे। ट्रेन नंबर (09015) एक जून से 29 जून तक बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6:40 बजे चलेगी और रविवार सुबह 11:30 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। दस मिनट बाद लखनऊ होते हुए शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दो जून से 30 जून तक हर रविवार को रात 9:20 बजे गोरखपुर से चलेगी और सेंट्रल स्टेशन देर रात 3:40 बजे पहुंचेगी। दस मिनट बाद रवाना होगी। बांद्रा यह ट्रेन मंगलवार सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। 

अहमदाबाद के लिए भी एक
ट्रेन नंबर (09411) 15 अप्रैल से 24 जून तक अहमदाबाद से हर सोमवार रात 11:25 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल यह ट्रेन दूसरे दिन रात 8:05 बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। पटना यह ट्रेन अगले दिन (बुधवार) सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (09412) पटना से 16 अप्रैल से 26 जून तक हर बुधवार सुबह 11 बजे छूटेगी। रात पौने नौ बजे सेंट्रल आएगी और दस मिनट बाद जाएगी। अहमदाबाद यह ट्रेन दूसरे दिन शाम सात बजे पहुंचेगी। इसमें दस एसी-3 कोच और पैंट्रीकार की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed