फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special sports car in city

आई स्पेशल स्पोर्ट्स कार

Sun, 22 Nov 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Special sports car in city
बीएमडब्ल्यू की साइकिलें आने के बाद कानपुर के लिए शान की एक और बात है। नई और पुरानी कारों को मॉडीफॉय करके उन्हें नया लुक देने के लिए मशहूर कार मॉडीफायर दिलीप छाबड़िया (डीसी) ने ‘टारजन दि वंडर स्टाइल स्पोर्ट्स कार’ बनाकर कानपुर भेजी है।
विज्ञापन


मुंबई निवासी दिलीप छाबड़िया ने भारत में बनी इस पहली स्पोर्ट्स कार का नाम ‘डीसी अवंती’ रखा है।   ब्रांड प्रमोशन के लिए पहली बार कानपुर आई डीसी अवंती कार को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। जिसने भी कार को देखा उसे अजय देवगन की टारजन दि वंडर फिल्म वाली कार की याद आ गई।
विज्ञापन


डीसी अवंती कार की एक्स शोरूम कीमत 37 लाख रुपये है। अभी इस कार का सिर्फ एक ही मॉडल बना है। इसे छाबड़िया के पुणे स्थित कारखाने में तैयार किया गया है। एसआरएम ग्रुप से जुड़े लखनऊ निवासी पीयूष अग्रवाल के पास इसकी देश में एकलौती डीलरशिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में इस कार के चाहने वाले छह लोग हैं। इन्होंने इंटरनेट के जरिए कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। इनको कार दिखाने के लिए लखनऊ से आए डीसी अवंती के सेल्स हेड आर्य द्विवेदी ने बताया कि सभी को कार दिखा दी गई है। कार का इंटीनियर भी बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed