फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Secretary warned CMO for not following DM's instructions

Kanpur News: डीएम के निर्देश न मानने पर विशेष सचिव ने सीएमओ को चेताया

Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary warned CMO for not following DM's instructions
कानपुर। नियमों की अनदेखी, 10 दिनों में चिकित्सकों का नौ बार स्थानांतरण करना और जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन न करना मुख्य चिकित्साधिकारी हरिदत्त नेमि के गले की फांस बन गया है। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा था। इस पर विशेष सचिव अनिल कुमार सिंह ने सीएमओ को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में बताया गया कि सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों का विज्ञापन स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट पर नहीं निकलवाया। आयुष परीक्षा के सापेक्ष लिए गए साक्षात्कारों का परिणाम चार दिन के भीतर जिला स्वास्थ्य समिति तथा सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत करना था, काफी समय बाद भी इसकी चयन सूची नहीं प्रस्तुत की गई। इससे यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी। वहीं, सीएमओ ने वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. वंदना सिंह को उनके कार्य से हटाकर गैर वित्त सेवा के अधिकारी को कार्य सौंप दिया।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह के साथ अन्य डॉक्टरों का 10 दिन के भीतर नौ बार स्थानांतरण किया गया। यही नहीं जिले में संचालित सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करने के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित मिले थे। वहीं, चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही मिलने पर सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इस पर विशेष सचिव ने सभी मामलों में लापरवाही मिलने और शासकीय कर्तव्यों का सही तरह से पालन न करने पर सीएमओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed