फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special screening of The Lion King for readers on behalf of Amar ujala in kanpur

अमर उजाला की ओर से पाठकों के लिए 'द लॉयन किंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग, जंगल की दुनिया में खो गए सब

Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Special screening of The Lion King for readers on behalf of Amar ujala in kanpur
अमर उजाला की ओर से पाठकों के लिए 'द लॉयन किंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला
एक बहादुर राजा और उसका दुष्ट भाई। नेकदिल, दयावान राजा को मारकर उसका दुष्ट भाई राजपाट हड़प लेता है। राजा का बेटा बड़ा होकर अपने पिता की मौत का बदला लेने के साथ राज्य में सुख-शांति लौटाता है। बचपन में दादा-दादी, नाना-नानी से सुनी कहानी को बड़े पर्दे पर देखकर बच्चों के साथ-साथ बड़ों का मन खिल उठा। डिज्नी की फिल्म द लॉयन किंग को देखकर बड़े पुरानी यादों तो बच्चे जंगल की दुनिया में खो गए।
विज्ञापन


कानपुर में डिज्नी और अमर उजाला की ओर से गुरुवार को अपने पाठकों, सहयोगियों और ग्राहकों के लिए द लॉयन किंग मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जेड स्क्वायर मॉल स्थित आइनॉक्स में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बच्चों ने खूब मस्ती की। दर्शकों के लिए अमर उजाला और डिज्नी की ओर से द मोस्ट लकी रीडर का इनाम भी दिया जाएगा। इसके तहत दर्शकों को द लॉयन किंग और अमर उजाला की स्टैंडी के साथ खींची फोटो को अपने फेसबुक पेज पर अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन



टेक्नोलॉजी ने किया आकर्षित
फिल्म में इस्तेमाल की गईं तकनीक बेहतरीन है। डिजनी 25 साल पहले भी रिलीज हुई थी। इस बार के स्पेशल इफेक्ट ने इसमें चार चांद लगा दिए। बहुत दिनों के बाद बच्चों की फिल्म देखकर मजा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भावना त्रिपाठी

फिल्म में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन का वायस ओवर कमाल का है। फिल्म एक सेकेंड के लिए भी छोड़ने का मन नहीं हुआ। बच्चों की फिल्म सोचकर आईं थी, लेकिन खुद काफी एनज्वाय किया।
- आकांक्षा शुक्ला

टीम वर्क सिखाती फिल्म
फिल्म को देखने में जितना मजा आया उतना ही अच्छा इसका मैसेज मिला। फिल्म टीम वर्क सिखाती है। फिल्म के डॉयलॉग काफी अच्छे हैं। - यश

बेहद मनोरंजक
एक्शन, कॉमेडी से भरपूर पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है। काफी दिनों से फिल्म का इंतजार था। फिल्म में जंगल पॉलिटिक्स भी देखने को मिली। - साहिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed