फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Olympics Bharat football team wins bronze at Gothia Cup.

Kanpur News: गोथिया कप में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य

Sat, 18 Jul 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Special Olympics Bharat football team wins bronze at Gothia Cup.
कानपुर। स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित युवा फुटबॉल टूर्नामेंट गोथिया कप-2026 में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारतीय टीम ने फिनलैंड को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद भारतीय टीम ने डिवीजनिंग राउंड में फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी-1 से 0-2 से हार गई। इसके बाद टीम को डिवीजन-2 में स्थान मिला। लीग चरण में भारत ने एस्टोनिया को 2-0 से हराया, लेकिन तुर्कमेनिस्तान से 0-6 और फिनलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने हार से सीख लेते हुए कांस्य पदक के मुकाबले में फिनलैंड को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम में कानपुर के खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं शहर के कोच सत्येंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस उपलब्धि पर कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल, सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजीव दोहरे, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह व इंद्र पाल ने कोच और कृष्णा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed