फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   special festival train start from october

त्योहार में घर जाना नहीं होगा मुश्किल, ये हैं स्पेशल ट्रेन

Sat, 30 Sep 2017 11:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
special festival train start from october
डेमो पिक
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इनमें सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, अजमेर, पटना के लिए इन ट्रेनों में अभी भी सीटें हैं। रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in, irctc.co.in या फिर भारतीय रेलवे के मोबाइल एप से भी सीटों की जानकारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुंबई-लखनऊ
- मुंबई से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 82907 मुंबई से हर गुरुवार शाम 7:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन 7:05 बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ रात 8:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से यह ट्रेन (82908) हर शुक्रवार को रात 10:35 बजे चलेगी। 12:15 बजे कानपुर आएगी और पांच मिनट बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन देर रात 11:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें एसी सेकेंड के दो, एसी थर्ड के आठ और स्लीपर के तीन कोच होंगे।

विज्ञापन


इंदौर-पटना
इंदौर से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन (09305) इंदौर से हर रविवार को सुबह 10 बजे चलेगी। देर रात एक बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन पटना सुबह 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन (09306) हर सोमवार को शाम 5:25 बजे चलेगी। सुबह पांच बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। रात 10 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसमें एसी सेकेंड काएक, एसी थर्ड के दो, स्लीपर और जनरल श्रेणी के छह-छह कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रांची-आनंदविहार
रांची से ट्रेन (08617) 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक हर शनिवार को दोपहर 2:05 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद आनंद विहार के लिए रवाना होगी। वापसी में आनंद विहार से एक अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक हर रविवार को ट्रेन (08618) रात 10:50 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकेगी। रात में 10:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसमें एसी-3 का एक, एसी-2 व 3 का संयुक्त कोच एक, जनरल तीन और स्लीपर सात कोच होंगे।


अहमदाबाद-पटना
अहमदाबाद से ट्रेन (09411) 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर सोमवार को रात 11:25 बजे चलेगी। दूसरे दिन रात 8:05 बजे कानपुर पहुंचेगी और दस मिनट रुकेगी। पटना सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09412) 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर बुधवार को पटना से सुबह 11:35 बजे चलेगी। रात 8:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। 10 मिनट बाद रवाना होगी। दूसरे दिन शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एसी-3 के चार, एसी-2 का एक, जनरल के दो और स्लीपर के आठ कोच होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed