फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special camps will be organised in zonal offices to resolve complaints.

Kanpur News: शिकायतों के समाधान के लिए जोनल कार्यालयों में लगेंगे विशेष शिविर

Sat, 03 Jan 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organised in zonal offices to resolve complaints.
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को लोगों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी जोनल कार्यालयों में शिकायत से समाधान तक विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में नगर आयुक्त को पत्र भेजकर जोनवार कार्ययोजना तैयार करने, शिविर स्थलों का निर्धारण करने तथा तिथियां तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिविर में नागरिकों की शिकायतों के मौके पर समाधान के लिए जोन के अपर नगर आयुक्त, जलकल विभाग के महाप्रबंधक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता (सिविल), प्रभारी अधिकारी विज्ञापन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उद्यान अधीक्षक, प्रभारी मार्ग प्रकाश विभाग, संबंधित जोन के जोनल अधिकारी, जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि सभी जोनल कार्यालयों में शिविर के आयोजन के लिए जोनवार कार्ययोजना बनाई जाए। शिविर स्थल और तिथियों का निर्धारण किया जाए तथा आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल से महानगर के नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed