{"_id":"5f09ebeb8ebc3e639b71ff69","slug":"spark-in-bihar-sampark-kranti-express-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी, बड़ा हादसा टला, चालक ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी, बड़ा हादसा टला, चालक ने रोकी ट्रेन
Sat, 11 Jul 2020 10:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से दरभंगा बिहार जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोनिक व अजगैन स्टेशन के निकट ब्रेकशू जाम होने से चिंगारी निकलने लगीं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होते टल गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर मुख्यालय से पहुंच इंजीनियरों ने उसे सही किया।
उसके बाद ट्रेेन लखनऊ रवाना हो सकी। इस दौरान करीब 45 मिनट ट्रेन लेट हो गई। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 12566 डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे दरभंगा जा रही थी। रनथ्रू एक्सप्रेस के सोनिक स्टेशन पहुंचते ही ब्रेकशू जाम होने से उसमें चिंगारी निकलने लगी।
चालक ने गाड़ी रोक दी और सूचना कंट्रोल रूम को दी। उन्नाव जंक्शन से इंजीनियर मौके पर पहुंचे और ब्रेकशू सही कर गाड़ी को आगे रवाना किया। इस दौरान करीब 35 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। सोनिक से गाड़ी आगे बढ़कर जैसे ही अजगैन रेलवे स्टेशन पहुंची फिर चिंगारी निकलना शुरू हो गई।
विज्ञापन
चालक ने फिर गाड़ी रोकी और कंट्रोल रूम को मैसेज किया। ब्रेकशू सही करने वाले इंजीनियर रास्ते से ही वापस लौटकर अजगैन स्टेशन पहुंचे। इंजीनियरों को ब्रेकशू की मरम्मत करने में करीब 20 मिनट का समय लगा। तब जाकर गाड़ी आगे रवाना हो सकी। अजगैन स्टेशन मास्टर अनिल ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग होने से गाड़ी खड़ी हो गई थी। इंजीनियरों ने आकर उसे सही किया। बाद में उसे रवाना किया गया।