फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spai killed in accident, four injured

दुर्घटना में सपाई की मौत, चार घायल

Thu, 21 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Spai killed in accident, four injured

कार से रायबरेली जा रहे सपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैैठे परिवार के चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की सहायता से सभी को उन्नाव सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


देर रात शव पहुंचने पर सपा कार्यकर्ता के निवास स्थान ईदगाह कॉलोनी में मातम छा गया। ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद शोएब खान आटो पार्ट्स कारोबारी और सपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह रायबरेली निवासी शोएब की बुआ का इंतकाल हो गया था।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए शोएब खान, बेटे आसिफ (13), बडे़ भाई सुहैल (48), बाबूपुरवा निवासी चाचा निहाल (65) के साथ निजी कार से रायबरेली के लिए निकले। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर मौरावां के पास ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव सीएचसी में डॉक्टरों ने मोहम्मद शोएब को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई। सूचना पर शहर से परिवारीजन उन्नाव के लिए रवाना हो गए। देर रात शव घर पहुंचते ही ईदगाह कॉलोनी में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही कई सपाई भी घर पहुंचे।

बेकाबू डंपर ने छह गाड़ियों में मारी टक्कर
कानपुर।
चकेरी में बेकाबू डंपर चालक ने छह गाड़ियों को टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने ड्राइवर को दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। जाजमऊ चुंगी पर डंपर ने पहले एक कार को ठोका और भागने के चक्कर में एक के बाद एक पांच वाहनों को ठोक दिया।

हादसे के बाद लोगों ने दौड़ाकर डंपर चालक को दबोच लिया और बीच सड़क जमकर धुनाई की। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि समझौते के बाद डंपर चालक को छोड़ दिया गया।


उधर,  रामादेवी क्रासिंग पर भाभानगर सनिगवां निवासी  प्रेमप्रकाश (80) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके नाती लोकेश ने बताया कि वे लालबंगला में अपनी हार्डवेयर की दुकान जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed